Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

महेंद्रगढ़ हाफ मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह, CM सैनी दिखाएंगे हरी झंडी, 53 हजार से अधिक ने कराया पंजीकरण

गामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ को लेकर आम नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों से लेकर आम जनता तक, हर वर्ग इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आतुर है।

इस विशाल दौड़ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आईटीआई के सामने से एक विशेष मंच से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित यह मैराथन जिला इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सामाजिक और खेल कार्यक्रम साबित होने जा रहा है।

कार्यक्रम को देखते हुए 9 अगस्त को सुबह 5:30 से ही महेंद्रगढ़ रोड महावीर चौक से लहरोदा तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसी प्रकार रेवाड़ी और सिंघाना रोड भी हीरो होंडा चौक से लेकर रेवाड़ी रोड स्थित गंदा नाला तक बंद रहेगा। इस हाफ मैराथन में कुल 53437 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया है।

मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के अनुसार दो प्रमुख श्रेणियां रखी गई हैं। इसमें 5 किलोमीटर की दौड़ के लिए सबसे अधिक 51491 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण श्रेणी में भी 1946 धावक अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करने उतरेंगे। 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए 100 रुपए फीस है।

मैराथन को प्रशासन द्वारा लेकर बीते कई हफ़्तों से शहर से लेकर गांवों तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे थे, जिसका सुखद परिणाम आज इस रिकॉर्ड पंजीकरण के रूप में सामने आया है।

रूट मैप, सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 9 अगस्त की सुबह जिले के लिए एक ऐतिहासिक सुबह होगी, जब हजारों कदम एक साथ नशा मुक्ति के संकल्प के साथ दौड़ते हुए नजर आएंगे।

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार और मेडल

10 किलोमीटर दौड़ में महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को एक-एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50-50 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले धावकों को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। वहीं 5 किलोमीटर दौड़ के सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा, जबकि इसके शीर्ष तीन विजेताओं को मुख्यमंत्री स्वयं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi