Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Market Crashes: ईरान-अमेरिका अनिश्चितता से डरा बाजार, निवेशकों को भारी झटका, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 177 अंक टूटा

Market Crashes: अमेरिकी-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में ताजा उछाल और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 699.74 अंक लुढ़ककर 73,959.48 अंक पर जबकि निफ्टी 177.40 अंक फिसलकर 23,302.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईटीसी और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

आईटी कंपनियों के शेयर में पिछले कुछ सत्र की तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण तेज गिरावट देखी गई। वहीं, मारुति, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा।

Rupee Dollar Exchange Rate: अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव का असर, रुपया 28 पैसे टूटकर 95.64 प्रति डॉलर पर पहुंचा

अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.85 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,362.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 382.50 अंक और निफ्टी 100.95 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi