Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Messi Controversy : 'क्या लूजर है. मेसी पर गौहर खान ने कसा तंज, बोलीं- दर्द की एक्टिंग कर रहे थे

Messi Controversy : फुटबॉल के मैदान पर अर्जेंटीना की जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया है। मिस्र के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना की टीम के साथ-साथ अब सबकी नजरें लियोनेल मेसी पर टिक गई हैं।

मैदान पर अपने खेल से करोड़ों दिल जीतने वाले मेसी इस बार अपने प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक अलग वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस गौहर खान की टिप्पणी ने इस बहस को और हवा दे दी है, जहां उन्होंने मेसी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘सबसे घटिया एक्टर’ तक कह दिया।

सबसे घटिया दर्जे का एक्टर

गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो री-शेयर किया, जिसमें मैच के दौरान मेसी अपने मुंह पर हाथ रखकर दर्द में होने का इशारा करते नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था। गौहर खान ने तंज कसते हुए लिखा, ‘क्या लूजर है… मेसी नहीं, ‘मैसी’. सबसे घटिया दर्जे का एक्टर।’

रेफरी के फैसलों पर सवाल

फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना की मिस्र पर 3-2 से जीत के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मैच के बाद मिस्र के खिलाड़ी मोस्तफा जिको ने रेफरी के फैसलों पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। जिको का कहना है कि कई महत्वपूर्ण फैसले अर्जेंटीना के पक्ष में गए, जिससे उनकी टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने रेफरी के फैसलों को गलत बताते हुए कहा कि यह उनकी टीम और पूरे देश की मेहनत के साथ अन्याय है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi