Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

मोहनपुर के गुरजोत ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

शाहाबाद विधानसभा के गांव मोहनपुर के होनहार खिलाड़ी गुरजोत ने जिला स्तरीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस शानदार उपलब्धि के साथ गुरजोत का चयन अब प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। गुरजोत की सफलता पर गांव मोहनपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने गुरजोत को सम्मानित कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरे उत्साह के साथ खेलने का आह्वान किया। सुभाष कलसाना ने कहा कि हरियाणा की नई खेल नीति गांव-गांव की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का काम कर रही है।

गुरजोत जैसे खिलाड़ी यह साबित कर रहे हैं कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती। सुभाष कलसाना ने गुरजोत के कोच सागर वर्मा और राजू वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रशिक्षण की बदौलत शाहाबाद अब हॉकी के साथ-साथ ताइक्वांडो में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। गुरजोत के कोच सागर वर्मा ने बताया कि खिलाड़ी ने पूरे आत्मविश्वास और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपए की खेल छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है। इस मौके पर राजेश कुमार, रिंकू रानी, हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi