Dailyhunt

नारायणगढ़ में आईएमटी की स्थापना ऐतिहासिक कदम : शैली चौधरी

मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनाए जाने की घोषणा का स्थानीय विधायक शैली चौधरी ने पुरजोर स्वागत किया। विधायक ने इसे सरकार का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

विधायक शैली चौधरी ने कहा कि आईएमटी की स्थापना से इस पिछड़े क्षेत्र में न केवल औद्योगिक क्रांति आएगी, बल्कि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर सृजित होंगे। शैली चौधरी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष और हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान भी हल्के की इस प्रमुख मांग को मजबूती से उठाया था। उन्होंने कहा कि विधायक ने उन किसानों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने क्षेत्र के विकास की महत्ता को समझते हुए अपनी जमीन की स्वीकृति प्रदान की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi