Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कल्याण

रियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि नशामुक्त और अनुशासित युवा ही देश व समाज के मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपना लक्ष्य निर्धारित कर ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा जैसे होनहार खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विधानसभा अध्यक्ष रविवार को गांव अहर छिछड़ाना की नई अनाज मंडी में बादली बलिदान दिवस पर रोड़ बिरादरी द्वारा आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने राजा रोड़ व जगतगुरु ब्रह्मानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कल्याण ने कहा कि समाज तभी मजबूत बनता है जब उसके लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। उन्होंने रोड़ बिरादरी से एक ऐसी स्थायी समिति गठित करने का आग्रह किया, जो विदेशों में रहने वाले समाज के युवाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद कर सके। साथ ही यह समिति आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद करने का कार्य भी करे। सम्मेलन में पहुंचने पर रोड बिरादरी के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने विधानसभा स्पीकर का बुके भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में एसडीएम मनदीप कुमार, डॉ. राजपाल, आईजी अशोक चौहान, विधायक सतपाल रोड़, पूर्व विद्यायक कलीराम पटवारी, तेजवीर रोड़, कुमार सहित हरियाणा एवं अन्य राज्यों से आए रोड़ बिरादरी के लोग उपस्थित रहे।

गांव के विकास के लिए सहायता राशि की घोषणा

उन्होंने कहा कि समाज की असली पहचान उसके सेवा भाव और एकजुटता से होती है। समाज की एकता और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने गांव के विकास के लिए अपने निजी कोष से सहायता राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi