क्रेसंट पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन सीरत ने किया, जबकि भुवन, विहान व सज्जल ने नृत्य आत्मा की छिपी हुई भाषा है, पर विचार व्यक्त किया।
हरसिमरन व गिरिक ने नृत्य दिवस के महत्व बताया। छात्रा भूमिका ने ‘नृत्य है आत्मा की भाषा, मन में भरता नहीं आशा’ कविता के माध्यम से सुनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ रहीं, जिनमें ‘अक्कड़ बक्कड़, टुकड़ टुकड़’ गीत पर नन्हे मुन्नों की जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पॉश डांस प्रतियोगिता में राजस्थान एवं पंजाब के लोकनृत्यों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 में आस्था ने प्रथम, निहारिका व अग्रिम ने द्वितीय एवं केसर व गव्या ने तृतीय स्थान एवं कुहू, मोक्षिता, निमरत, अल्वी, हिमांशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 7 में झलक प्रथम, दिव्या व जैस्मिन द्वितीय एवं निधि व भव्या तृतीय स्थान एवं प्रभलीन, वाना, गीताली, अंचित ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 8 में सरगुन ने प्रथम, हैरिता व हेतल ने द्वितीय एवं त्रिशा व ज्येष्ठा ने तृतीय स्थान एवं भूमिका, जयश्री, अंशिका, कोहर व नंदिनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या रितु सिंधु ने विजेता प्रतिभागियों की सराहना की।
