जिले के नवनियुक्त एसपी अर्पित जैन ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभाल लिया। वे शाम करीब 4 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनका से स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि वे जल्द ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें अपराध को नियंत्रित करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही वे शीघ्र ही मीडिया से प्राथमिकताओं और योजनाओं को साझा करेंगे।
