पंजाब नेशनल बैंक घरौंडा मुख्य शाखा में दस रुपये के नये नोट पैकेट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करनाल से आए करंसी चेस्ट के प्रभारी भूषण लाल एवं शाखा प्रबंधक संदीप पांचाल ने ग्राहकों को दस रुपये के नये नोट के पैकेट वितरित किए।
इस अवसर पर चेस्ट के प्रभारी भूषण लाल एवं शाखा प्रबंधक संदीप पांचाल ने बताया कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइन अनुसार इन शिविरों को अलग-अलग शाखाओं में लगाया गया है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को पंजाब नेशनल बैंक से जोड़ना है। शिविर में लगभग तीन सौ ग्राहकों को दस-दस रुपये के नये करंसी नोट वितरित किए गए।
