Dailyhunt

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण ही सबसे बेहतर विकल्प : नवदीप नैन

पानीपत शुगर मिल के प्रबंध निदेशक एवं इसराना सब डिवीजन के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने शनिवार को मिल प्रांगण में पौधारोपण किया। मिल में अलग-अलग स्थानों पर आम के 11 पौधे, नींबू व अमरूद के 5-5 पौधे लगाये गये।

इसके अलावा शुगर मिल के रेस्ट हाउस के अंदर बनाई गई गुलाब वाटिका को भी एमडी नवदीप नैन ने आमजन के लिये समर्पित किया। इस मौके पर सेक्टर-18 स्थित राजकीय कालेज के सहायक प्रोफेसर एवं ग्रीनमैन दलजीत कुमार भी मौजूद रहे। नवदीप सिंह नैन ने कहा कि पानीपत शुगर मिल में पहले भी बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाये हुए हैं और अब 21 फलों के पौधे लगाये गये हैं। पर्यावरण के संरक्षण को लेकर पौधारोपण ही सबसे बेहतर विकल्प है। हमें जन्मदिन व सालगिरह आदि विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान मिल के 21 कर्मचारियों ने एक-एक पौधे को गोद लिया। इस अवसर पर विपिन ढाका, वीरेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, बिजेंद्र मलिक, विजय राठी, जयभगवान, हरिपाल, देवेंद्र लठवाल, अनिल कुंडू आदि मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi