पीजीआई के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रो. कुशलजीत सिंह सोढ़ी को बाल रेडियोलॉजी में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटेन की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स (आरसीआर) की मानद फेलोशिप से नवाजा गया है।
प्रो. सोढ़ी वर्तमान में एशियन ओशिएनिक सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी के उपाध्यक्ष पद तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। उनके लगभग 300 पब्लिकेशन और 28 बुक चैप्टर प्रकाशित हैं। वह 'नियोनेटल अल्ट्रासाउंड' पाठ्यपुस्तक सहित कई जर्नल्स के संपादक व सह-संपादक हैं।
