Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

प्रशिक्षण, ऋ ण और आत्मनिर्भरता से बदलेगी महिलाओं की तस्वीर : दुग्गल

रियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने जिला सचिवालय में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

चेयरपर्सन ने निगम की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 13 चयनित महिला लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए।

चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की यह दृढ़ सोच है कि प्रदेश की प्रत्येक महिला और बेटी आर्थिक रूप से पूरी तरह मजबूत व स्वावलंबी बने। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में महिलाओं के चहुंमुखी उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक व युगांतरकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि प्रशासन यह निरंतर सुनिश्चित कर रहा है कि सभी योजनाओं का वित्तीय लाभ, कौशल प्रशिक्षण समयबद्ध तरीके से पात्र महिलाओं तक पहुंचे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi