Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

पूर्व विधायक चौधरी गयालाल की पुण्यतिथि पर हजारों ने दी श्रद्धांजलि

होडल के पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी गयालाल की पुण्यतिथि पर सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, होडल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दलित वर्ग कल्याण समिति होडल के प्रधान एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में हुआ।

इस अवसर पर होडल और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों नागरिकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं चौधरी गयालाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मार्केट कमेटी होडल चेयरमैन सुनील मित्तल ने की।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि उनके पिता चौधरी गयालाल एक सिद्धांतवादी नेता थे, जिन्होंने हमेशा दलित समाज, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने होडल क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए और डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन की स्थापना भी कराई, जहां आज विद्यालय और सामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

कार्यक्रम में नगर परिषद पार्षद जुबिन ठुकराल के पिता अशोक ठुकराल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रविंद्र चौहान, पूर्व पार्षद दया किशन राबिया, श्री त्यागी मॉडर्न विद्यालय अध्यक्ष उदय सिंह सौरौत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस सौरौत, राजेंद्र नंबरदार, डिगंबर, अशोक कुमार, दास आदि उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi