Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

राघव चड्ढा ने सदन में उठाए मुद्दों का साझा किया वीडियो, राज्यसभा में 'आप' के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पलटवार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सदन में पार्टी के उपनेता के रूप में उठाए गए मुद्दों पर प्रकाश डाला है। चड्ढा ने यह वीडियो उन्हें पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद पोस्ट किया।

उस वीडियो में मध्यम वर्ग पर कर का बोझ, डेटा की समय सीमा समाप्त होने की समस्या, भारत में पितृत्व अवकाश का अधिकार और हवाई अड्डों पर अतिरिक्त सामान के शुल्क जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया है। दिन में इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने का आग्रह किया।

उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया। पत्र में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ‘आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं। चड्ढा एक समय में ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी विश्वासपात्र माने जाते थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi