Dailyhunt

Ratia Gaushala Grant: 15 गोशालाओं को हरा चारा अनुदान, विधायक जरनैल सिंह ने बांटे चेक

Ratia Gaushala Grant: रतिया की कृष्ण गौशाला में हरियाणा सरकार की ओर से हराचारा अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक जरनैल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष परवीन जोड़ा व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने विशेष रूप से उपस्थित रहे और करीब 15 गोशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रतिया के विकास की गाड़ी अब पटरी पर दौड़ पड़ी है, और गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है और मुख्यमंत्री सैनी द्वारा गोशालाओं के लिए यह सेवा उन्हें सौंपना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि वह भी तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन उन्होंने जो देखा है उसके तहत नायब सिंह सैनी सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री हैं, जो आम लोगों के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करते हैं। जब भी वे रतिया क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उनके पास जाते हैं, मुख्यमंत्री तुरंत सहमति प्रदान करते हैं।

विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने नाम की तरह ही नायब और अनमोल हैं तथा प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं क्योंकि मैं देखता हूं मुख्यमंत्री जब अपने कार्यालय से आते हैं और सीएम हाउस जाते हैं तो भी उनके पास काम करवाने वाले लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है और मुख्यमंत्री जनता के संभव कार्य तुरंत कर देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद हम पर आगे भी बना रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष परवीन जोड़ा ने कहा कि गौ माता की सेवा सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं और नंदी गौवंश के लिए विशेष सहायता राशि जारी की गई है, ताकि उनके लिए हरे चारे की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि प्रदेश की किसी भी गौशाला में गौवंश को आहार की कमी न रहे। परवीन जोड़ा ने कहा कि गौ माता का दूध मानव जीवन के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है और गौ माता हमारे लिए अनमोल है।

कार्यक्रम में गौशाला के प्रधान छिंद्रपाल दानेवालिया, सुखविंदर गोयल, सोनू ग्रोवर, संरक्षक रमेश गर्ग पप्पू, हरिकेश मंगला, राम निवास भुनेवाले, व्यापार मंडल प्रधान दर्शन गर्ग काका, संजय मोदी, प्रमोद बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सरपंच व पंच मौजूद रहे। इस अवसर पर कृष्ण गौशाला के सदस्यों द्वारा शहर के रामबाग के लिए अनुदान राशि की विधायक जरनैल सिंह से की तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व अन्य लोग मौजूद हैं आप चिंता ना करे। किसी तरह की भी कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi