शहर में 44 वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत नगर की प्रमुख संस्था समाज सेवा समिति की सत्र 2026-27 की रविवार को प्रथम आम सभा में सर्वसम्मति से सुरेंद्र इलाहाबादी को समिति का प्रधान तथा कृष्ण कुमार बत्रा को लेखा परीक्षक चुना गया।
सर्वसम्मति से सुरेंद्र सेठी को प्रेस सलाहकार नियुक्त किया गया।
वसुंधरा गार्डन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संयोजक शशिकरण नासा ने बताया कि वर्ष 1982 संस्था 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के भाव से जरूरतमंद दिव्यांगों, विधवाओं, रोगियों तथा छात्र-छात्राओं की सहायता कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।
समिति के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र सेठी ने बताया कि सभा की अध्यक्षता सीए संजीव कुच्छल ने की जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव बाटला तथा जागृत कुच्छल रहे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा समिति के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं।
सभा के दौरान मुख्य संरक्षक पवन गोयल, मुख्य सलाहकार रत्नेश बत्रा, संरक्षक प्रवीण वर्मा तथा संयोजक शशिकरण नासा की सहमति से जितेंद्र रेलन को सह संयोजक, सतीश अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, राम किशन सेतिया को वरिष्ठ महासचिव तथा सुरेंद्र सेठी को प्रेस सलाहकार नियुक्त किया गया।
