वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से हुआ चयन
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब जींद ने वर्ष 2026-27 के लिए संजय गर्ग को एक बार फिर सर्वसम्मति से क्लब का प्रधान चुना है। सदस्यों ने उनके पिछले कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, संगठन को मजबूत बनाने और सक्रिय नेतृत्व को देखते हुए दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी।
क्लब की बैठक में संरक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्ता, आईपीपी राजेश ग्रोवर, विजेंद्र गर्ग, राजन जैन, पंकज जिंदल, संजीव रोहिल्ला, सरदार गुरजिंदर सिंह, मनीष सिंगला, गणपत राय, धीरज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संजय गर्ग के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः प्रधान बनाने का निर्णय लिया।
क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि संजय गर्ग के नेतृत्व में इन सेवा कार्यों को और गति मिलेगी। संजय गर्ग इससे पहले जींद फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि यह निर्णय संजय गर्ग के समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है।
