Dailyhunt

सनातन धर्म सभा में अनियमितताओं का आरोप, विधायक को सौंपा ज्ञापन

हर के मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर और सनातन धर्म स्कूल प्रबंधन समिति में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को मॉडल टाउन के निवासियों और सभा के सदस्यों ने एकजुट होकर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

सनातन धर्म सभा के सदस्य एवं मोहयाल सभा यमुनानगर के प्रधान विपिन मोहन ने कहा कि प्रबंधन समिति पर केवल दो-तीन परिवारों का एकाधिकार बना हुआ है। मंदिर और स्कूल के प्रबंधन में लगातार नियमों की अनदेखी और अनियमितताएं बरती जा रही हैं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही प्रबंधन के दूसरे पक्ष से मिलकर संपूर्ण जानकारी जुटाएंगे और तथ्यों के आधार पर जो भी उचित होगा, वह कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे। मॉडल टाउन के निवासियों ने विधायक से मांग की है कि सभा के लोकतांत्रिक स्वरूप को बहाल किया जाए और ऑडिट करवाकर प्रबंधन को पारदर्शी बनाया जाए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi