Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

संगीत, ढोल और डीजे. UP में जेसीबी पर बैठकर आई दुल्हन, मटकोर रस्म में दिखा अनोखा अंदाज

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक शादी के दौरान पारंपरिक मटकोर रस्म के तहत दुल्हन को सजी हुई जेसीबी मशीन पर बिठाकर लाया गया। यह वाक्या बुधवार को खाखरी गांव में उस समय हुआ, जहां रागिनी राजभर के परिवार ने पारंपरिक विवाह-पूर्व समारोह को आधुनिक रूप देते हुए जेसीबी मशीन को रस्म के वाहन के रूप में इस्तेमाल किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रस्म में जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदी गई, जिसके बाद दुल्हन अपनी मां सुदंती देवी, मौसी फूलमती और अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ वाहन पर बैठकर गांव से गुजरी। संगीत, ढोल और डीजे की धुन के बीच इस रस्म में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक हाथी जेसीबी के आगे-आगे चल रहा था जबकि फूलों से सजी जेसीबी मशीन आकर्षण का केंद्र बनी।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि शादी को यादगार बनाने के लिए यह पहल की गई थी और दुल्हन के भाइयों, भूषण, सुशील, पीयूष और नितेश ने यह व्यवस्थाएं की थीं। परंपरागत रूप से, मटकोर की रस्म में महिलाएं पैदल चलती हैं, लेकिन परिवार ने एक अपरंपरागत तरीका अपनाया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इस तरह की मटकोर रस्म देखी है। परंपरा और आधुनिकता के इस संगम ने न केवल युवाओं को आकर्षित किया बल्कि गांव के बुजुर्गों ने भी इस नए अंदाज की सराहना की। पूरे इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi