क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस की स्मृति में स्थानीय देवी मंदिर में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा के संयोजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 41 युवाओं एवं समाजसेवियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोनीत पार्षद सेठ पाल वर्मा रहे जबकि अनुज गोयल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर की अध्यक्षता समाजसेवी अभिषेक वर्मा ने की। कार्यक्रम में स्टार रक्तदाता प्रमोद सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि सेठ पाल वर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। शिविर में सिविल अस्पताल करनाल के क्षेत्रीय रक्त संचरण अधिकारी डॉ. संजय वर्मा के दल द्वारा रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वालों में सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, राकेश, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, संजीव कुमार, बजरंग, शमशेर, प्रदीप सिंह, अधिवक्ता राजेश गुप्ता, काजल, शिवपाल, जितेंद्र कुमार, रोहताश कुमार, प्रिंस, नमित कुमार, मंजे राम, नितेश, अनिल कुमार, नाजऱि, तरुण कपूर, सुरेंद्र पाल, गौतम, मोन्टी, कर्मकरण, गुरदीप, राजपाल, दलेश, अभिषेक वर्मा, विकास कुमार, विनोद, करणजीत, राजिंदर सिंह, सुभाष चंद तथा अनिल कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
