भारतीय जनता पार्टी के सीवन मंडल की आत्मनिर्भर बैठक का आयोजन मार्केट कमेटी, सीवन में किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी प्रवीण प्रजापति मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण रसूलपुर ने की।
बैठक का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसादमुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रवीण प्रजापति ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आग्रह किया। बैठक में मार्केट कमेटी चेयरमैन शमशेर सैनी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सैनी, मनोनीत पार्षद बलविंदर जांगड़ा, मंडल महामंत्री रवि सैनी, बूटा सिंह, श्रीराम, राजेश शर्मा, राजेश पांचाल, संदीप टांक, तरुण, गुरमेल, हरदीप सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
