Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

स्नेह राणा क्षत्रिय महासभा की अध्यक्ष नियुक्त

खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने स्नेह राणा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की हरियाणा प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश प्रताप के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संगठन के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा प्रदेश महिला इकाई का विस्तार किया।

उन्होंने स्नेह राणा को नियुक्ति की बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला यमुनानगर अध्यक्ष रोहित राणा, अनूप राणा, आशा परमार एवं अशोक राघव सहित संगठन के अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला यमुनानगर अध्यक्ष रोहित राणा ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के जीवन एवं उनके बाल्यकाल से प्रेरणा लेते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi