Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Sonipat Fire News : राई औद्योगिक क्षेत्र 3 फैक्ट्रियों में आग, धमाकों से फट रहे केमिकल ड्रम

Sonipat Fire News : राई औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लाइटर निर्माण फैक्टरी में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से फैलते हुए पास स्थित प्लाईवुड फैक्टरी और प्लास्टिक दाना बनाने वाली इकाई तक पहुंच गई, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की चपेट में आने से फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जबकि आसमान में धुएं का घना गुबार और आग की ऊंची लपटें दिखाई देती रहीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को भी सतर्क कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुभाष चंद्र और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी शुरू कर दी। वहीं, सोनीपत से दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों तक लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे।

फिलहाल दमकल कर्मी आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि तीनों फैक्ट्रियों में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फैक्टरी के आगे बनाए गए लोहे के शैड से थोड़ी परेशानी हो रही है। अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में लगी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi