Spain-Morocco Border Dispute: मोरक्को के साथ स्पेन के सेउटा सीमा संकट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। स्पेन सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सरकार ने यह भी घोषणा की कि इस सप्ताह हजारों प्रवासियों द्वारा स्पेन के छोटे से स्वायत्त क्षेत्र सेउटा की सीमा पार किए जाने के बाद समुद्र में ब्रेकवाटर (लहररोधी बांध) की बाड़ के साथ एक अवरोधक दीवार/बाड़ लगाई जाएगी, ताकि इस तरह की घुसपैठ को रोका जा सके।
