केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल शहर के सेक्टर-12-13 लाल बत्ती के नजदीक नवनिर्मित स्वामी दयानंद सरस्वती चौक का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डाली और स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन किया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महापुरुषों के स्मारक समाज को सही दिशा दिखाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर करनाल विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा नेता बृज गुप्ता, एडवोकेट विजय वेदपाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
