यमुना नदी इलाके यूपी की सीमा से सटे गांव टापू माजरी में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। खराब नेटवर्क के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसे लेकर महाकाल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन टापू ने बताया कि उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत भेज समाधान की गुहार लगाई है। नितिन ने बताया कि कई स्थानों पर लोगों को फोन पर बात करने और इंटरनेट चलाने के लिए घरों की छतों या खुले स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। नितिन गुर्जर ने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
