Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

U19 Cricket: अन्वय द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी, भारत अंडर-19 टीम ने विपक्ष पर बनाया दबाव

U19 Cricket: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में 87 की शानदार पारी खेली जिससे भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा वनडे मैच में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए।

भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 81 रन था। अन्वय और अर्जुन राजपूत (76) ने टीम को संकट से उबारा।

विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय और राजपूत ने पांचवें विकेट के लिए 145 रन जोड़कर भारत को 221 रन तक पहुंचाया। राजपूत के आउट होने से यह साझेदारी टूटी।

अन्वय ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 47 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके पास शतक बनाने का अच्छा मौका था लेकिन वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गिम्हान मेंडिस के हाथों आउट हो गए, जिन्होंने श्रीलंका के लिए 41 रन देकर पांच विकेट लिए।

उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी ज्यादा देर तक नहीं चली। उसने अपने अंतिम तीन विकेट 22 रन के अंदर गंवा दिए। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi