Dailyhunt

वार्ड-16 में इनेलो के पूर्व प्रवक्ता भाजपा में शामिल

गर निगम चुनावों के बीच आज अंबाला शहर के वार्ड 16 से बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों और इनेलो के पूर्व प्रवक्ता तेजपाल सिंह ने अपने साथियों सहित पूर्व मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि भाजपा को लगातार मिल रहा जनसमर्थन यह दर्शाता है कि जनता विकास और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पार्टी का लक्ष्य अंबाला में 21 कमल खिलाने का है, जिसमें 20 पार्षद और एक मेयर शामिल होगा।
भाजपा में शामिल हुए लोगों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और असीम गोयल की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उनका मानना है कि भाजपा के साथ जुड़कर वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति दे पाएंगे। आज भाजपा में शामिल होने वालों में उज्ज्वल खुराना, सचिन मेंदीरत्ता, गुरनीत नागपाल, गुरमीत मदान, सोनू मेहंदीरत्ता, करण गुलियानी, अर्श नागपाल, लवली अंटल, विक्की थरेजा, सुभाष मेंदीरत्ता भाशी,बलविंदर मेंदीरत्ता बल्ला, सुरिंदर मेंदीरत्ता, शशि, तेजपाल सिंह नागपाल, बलविंदर सिंह नागपाल, जोगिंदर सिंह नागपाल, राजिंदर नंदा, जलविंदर कालरा पप्पल, रणजीत बावेजा, सुखविंदर नागपाल व अन्य भाजपा में शामिल हुए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi