विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण पानीपत में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने अवध धाम मंदिर कुटानी रोड मंदिर संस्थापक दाऊ महाराज से आशीर्वाद लिया। मंदिर में चल रही भागवत कथा का रसास्वादन किया, श्री अवध धाम मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर भागवत कथा चल रही है।
कथा वाचक भागवत रसिक पंडित राधे-राधे महाराज कथा सुना रहे हैं। इस अवसर पर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भागवत महापुराण केवल पुराण ही नहीं अपितु हम सब के प्राण हैं। यदि हम अपने प्राणों की जीवन शैली को देखना चाहते हैं या प्राणों के महत्व को देखना चाहते हैं तो हमें भागवत महापुराण की शरण में जाना ही होगा। इसके बाद स्पीकर कल्याण शिवाजी स्टेडिउम मे चल रही कथा में विश्व जागृति मिशन के संचालक सुधांशु महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ शहरी विधायक प्रमोद विज भी थे । इस अवसर पर वेद पाराशर, रमेश चुग तिलक मिगलानी, रमेश खन्ना, यश हुंडिया, अजय बंसल, अशोक नारंग, पार्षद अंजना प्रीतम गुर्जर, दिनेश सैनी, पवन राणा, वीरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश वाधवा, जोगिंदर भट्ट, रामबंधु गुप्ता, संजय पटवा, ओम प्रकाश विरमानी, मुनीश जैन उपस्थित थे ।
