Dailyhunt

'विकास को गति देने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी'

गर परिषद चेयरपर्सन पद की भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल की स्थिति को मजबूत करने के लिए बुधवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहर में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ जनसभाएं की और कहा कि शहर के विकास को रफ्तार देन के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है।  इस मौके पर विधायक डा. कृष्ण कुमार, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा व जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी मौजूद थे।

आरती सिंह राव ने कहा कि कहा कि नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और मजबूत नेतृत्व के लिए भाजपा का समर्थन जरूरी है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि रेवाड़ी के गांव माजरा में लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला एम्स दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगा।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी बाईपास, जो लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से बना है, आज जिले की पहचान बन चुका है। बाईपास की आधुनिक संरचना और सुंदरता लोगों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में 12.78 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड, रेवाड़ी में 65.32 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड और कोसली में 11.57 करोड़ रुपये की लागत से नये बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi