Dailyhunt

व्यापार को सरल और सुरक्षित बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : बराला

ए वित्त वर्ष के शुभारंभ पर लक्कड़ मार्केट में आयोजित महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने क्षेत्र की आर्थिक प्रगति और व्यापारिक मजबूती पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नया वित्त वर्ष नए अवसरों और नई ऊर्जा के साथ विकास के नए आयाम स्थापित करने का समय है।

सांसद बराला ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। व्यापार को सरल, सुरक्षित और अधिक सशक्त बनाना ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर क्षेत्र की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर अनिल मेहता, संदीप अग्रवाल, रमन मडिया, रविंद्र मेहता, डॉ. शिव सचदेवा, सुरेंद्र जैन, ललित मोहन, वेद जांगड़ा, रमेश गोयल, मनु सिंगला, लवली मडिया, सतपाल कोचर, लक्ष्मण सरपंच व सुभाष गोयल मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi