Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Wimbledon: ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी फेरी का कमाल, पहुंचे विम्बलडन के सेमीफाइनल में

Wimbledon: विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर काबिज ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी आर्थर फेरी ने विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 23 वर्ष के फेरी ने नौवीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली को 6-4, 7 -6, 6-0 से हराया ।

यह मुकाबला देखने के लिये रॉयल बॉक्स में ब्रिटेन की महारानी कैमिला भी मौजूद थी । इससे पहले पुरूष एकल वर्ग में वाइल्ड कार्ड के जरिये सेमीफाइनल तक पहुंचने का कमाल गोरान इवानीसेविच ने 2001 में किया था ।

पहला सेट जीतने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर फेरी का अभिवादन किया । उन्होंने टाइब्रेकर में दूसरा सेट जीता और तीसरे सेट में एकतरफा जीत दर्ज की । दूसरे कोर्ट पर अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया और अब वह फेरी से सेमीफाइनल में खेलेंगे ।

महिला वर्ग में मार्ता कोस्तियुक ने जैसमीन पाओलिनी को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई । अब वह लिंडा नोस्कोवा से खेलेंगी जिन्होंने एलिसे मर्टेंस को 6-3, 7-5 से हराया । दूसरे सेमीफाइनल में कोको गाफ का सामना कैरोलिना मुचोवा से होगा ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi