हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली पूंजी उसकी युवा शक्ति होती है। यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और सकारात्मक वातावरण मिले तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और देश की दिशा बदलने का सामर्थ्य रखते हैं।
इसलिए विद्यार्थियों के सपनों की रक्षा करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं की गूंज अभियान के तहत टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित युवा जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की, जबकि संयोजन प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरीश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार और जिज्ञासाएं साझा कीं।
अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज बडे दुख का विषय है कि विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और हाताल ऐसे बन रहे हैं कि देश का भविष्य दुखी हो कर आत्महत्या करने पर मजबूर है। राहुल गांधी देशभर में युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर हर विद्यार्थी का अधिकार हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि युवाओं की गूंज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की भावनाओं, आकांक्षाओं और सुझावों को सुनने तथा उन्हें समाज और व्यवस्था तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर केसीएम वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन डॉ. राम नारायाण भारद्धाज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरे पोसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खोकियाका, केसीएम स्कूल के एमडी अनिल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
