Dailyhunt
शनि तीस साल बाद मकर राशि में कर रहा प्रवेश, स्वराशि में 15 मार्च 2023 तक रहेगा शनि का परिभ्रमण

शनि तीस साल बाद मकर राशि में कर रहा प्रवेश, स्वराशि में 15 मार्च 2023 तक रहेगा शनि का परिभ्रमण

भोपाल. शनि देव करीब 30 साल बाद अगले साल 24 जनवरी को अपनी राशि मकर में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में ऊर्जा का कारक माने जाने वाले शनि का परिभ्रमण स्वयं की राशि में 15 मार्च 2023 तक रहेगा. यह ढाई वर्ष विभिन्न राशि के जातकों के लिए सुख, शांति व समृद्धिकारी रहेंगे. इस अवधि में देश में नवीन तकनीक के साथ संचारक्रांति की एक नई शुरुआत होगी.

राजधानी के एक ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, माघ मास की मौनी अमावस्या पर 24 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग व मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में सुबह 10 बजे शनि वृश्चिक को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में शनि का परिभ्रमण करीब ढाई वर्ष रहेगा.

इस दौरान इनकी गति वक्र तथा मार्गीय होती रहेगी. साथ ही नक्षत्रों का परिवर्तन भी कक्षीय क्रम में होता रहेगा. मकर शनि की स्वयं की राशि है. अपनी ही राशि में परिभ्रमण करते हुए वे विभिन्न् राशि के जातकों को राहत तथा शुभफल प्रदान करेंगे. नवग्रहों में शनि सबसे सुंदर व चमकीले हैं. ज्योतिष शास्त्र में उन्हें ऊर्जा का कारक तथा शीघ्र प्रसन्नता व सफलता देने वाला मना गया है. शनि साधना से प्रसन्न् होकर अतिशुभ फल प्रदान करते हैं. प्राकृतिक, सामाजिक, राजनैतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

शनिदेव के प्रभाव से मेष राशि वाले जातकों को राजकीय कार्य की प्राप्ति व पद वृद्धि होगी. वृषभ राशि वालों को भाग्योन्न्ति के प्रयास में सफलता मिलेगी. मिथुन राशि वालों को गुप्त विद्या तथा पुराने धन की प्राप्ति होगी. कर्क राशि वालों को परिवार में वृद्धि व आध्यात्मिक यात्रा के योग. सिंह राशि वालों को शत्रुओं शमन व रोग दोष का निवारण होगा. कन्या राशि वालों को संतान पक्ष से शुभ समाचार व उच्च कार्य की प्राप्ति होगी. तुला राशि वालों को भूमि, भवन व संपत्ति की प्राप्ति सुख में वृद्धि होगी. वृश्चिक राशि वालों को भाई बहन का सहयोग व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु राशि वालों को धन की प्राप्ति व निवेश का लाभ मिलेगा. मकर राशि वालों को बौद्धिक परिवर्तन तथा परिस्थिति में सुधार होगा. कुंभ राशि वालों को धार्मिक कार्यों में व्यय तथा आध्यात्मिकता का अनुभव होगा. मीन राशि वालों को परिवार में मांगलिक कार्य होंगे तथा सम्मान प्राप्ति के योग बनेंगे.शनि से संबंद्ध उनकी कारक वस्तुओं पर नवाचार का प्रभाव देखने को मिलेगा. कानून में नए संशोधन की स्थिति बनेगी. भारतीय रेल में नया परिवर्तन तथा चिकत्सकीय उपकरणों में एडवांस टेक्नालॉजी विकसित होगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Kiran