Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

बंगाल की खाड़ी का लो प्रेशर बदलेगा मौसम का मिजाज

Low pressure change the weather : अंबाला। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में जुलाई की शुरुआत के साथ मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हैं। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

5 से 9 जुलाई तक फिर सक्रिय होगा मानसून

नमी बढ़ने से लोगों को उमसभरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 से 9 जुलाई के बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक से तीन जुलाई के दौरान मानसून ने पूरे हरियाणा को अपने प्रभाव में ले लिया। चार जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि महेंद्रगढ़ जिले में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही।

तीन मौसम प्रणालियों से मानसून होगा मजबूत

उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब अधिक सक्रिय हो गया है। इसके अगले तीन दिनों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं पांच जुलाई को अरब सागर में भी एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने के संकेत हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन मौसम प्रणालियां एक साथ प्रभाव डालेंगी, जिससे मानसून को मजबूती मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इन प्रणालियों के प्रभाव से पांच से नौ जुलाई के बीच हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बारिश बढ़ी, उमस रहेगी बरकरार

बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रह सकती है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि महेंद्रगढ़ और हिसार जिलों में मौसम फिलहाल परिवर्तनशील बना हुआ है। हिसार में शनिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहे। दोनों जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। उन्होंने लोगों को मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने तथा बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।

चंपत और अनिल मिश्र इस्तीफा देंगे या नहीं, फैसला आज, बड़े फैसलों की उम्मीद

हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी पकड़े

1971 युद्ध की प्रेरक गाथा : पांच भाई एक साथ बने देश की ढाल

चढ़ावा चोरी से अनुकल्प मिश्र को खरीदनी थी जमीन, 2 करोड़ का था सौदा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi