Dailyhunt

Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या नहीं? घर से निकलने से पहले देख लें RBI ये लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप आज यानी शुक्रवार 3 अप्रैल को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या बंद। गुड फ्राइडे के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक शाखाओं में अवकाश घोषित किया गया है, जिससे बिना जानकारी के बैंक जाने पर आपको असुविधा हो सकती है।

किन राज्यों में आज बैंक बंद हैं?

बता दें कि गुड फ्राइडे के कारण देश के कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं आज उपलब्ध नहीं होंगी। इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बैंक बंद रहेंगे। दरअसल यह दिन ईसाई समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, इसलिए कई राज्यों में इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता दी गई है।

हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, 60% सीटें मुफ्त चुनने के फैसले को सरकार ने किया स्थगित

कहां खुले रहेंगे बैंक?

हालांकि पूरे देश में बैंक बंद नहीं हैं। कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इनमें त्रिपुरा, चंडीगढ़, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इन स्थानों पर लोग अपने बैंकिंग कार्य बिना किसी रुकावट के निपटा सकते हैं।

अप्रैल महीने में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार अप्रैल में अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तिथियों पर बैंक बंद रहेंगे।

1 अप्रैल: अधिकांश राज्यों में अवकाश, कुछ पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर
2 अप्रैल: केरल में अवकाश
3 अप्रैल: अधिकतर राज्यों में गुड फ्राइडे की छुट्टी
14 अप्रैल: कई राज्यों में अवकाश, कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे
15 अप्रैल: त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल: असम
20 अप्रैल: कर्नाटक
21 अप्रैल: त्रिपुरा

ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने नजदीकी शाखा की स्थिति की पुष्टि कर लें या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करें, ताकि आपका समय और मेहनत दोनों बच सकें।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi