Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

बठिंडा में आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू

Modern Aadhaar Seva Kendra launched : बठिंडा। 100 फीट रोड, भागू रोड के पास स्थित आधुनिक आधार सेवा केंद्र में नागरिकों को आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाएं तेज़ और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

केंद्र में नया आधार बनवाने से लेकर अपडेट, बायोमेट्रिक और दस्तावेज़ अपडेट जैसी सेवाएं सरकारी निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध हैं, जबकि नया आधार और बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक निशुल्क किया जा रहा है।

यहां नया आधार बनवाने, आधार में नाम, जन्म तिथि, पता और मोबाइल नंबर आदि अपडेट करने, बायोमेट्रिक अपडेट, डॉक्यूमेंट अपडेट और आधार प्रिंट जैसी सेवाएँ उपलब्ध हैं। आधार सेवा केंद्र की सभी सेवाओं के लिए केवल लागू सरकारी शुल्क लिया जाता है और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। केंद्र में नया आधार बनवाने की सेवा सभी उम्र के लोगों के लिए बिल्कुल मुफ़्त है। इसके अलावा, बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी 30 सितंबर 2026 तक बिल्कुल मुफ़्त है। यह आधार सेवा केंद्र हफ़्ते के सभी दिनों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है, जिससे नौकरीपेशा और अन्य व्यस्त लोग अपनी ज़रूरत के हिसाब से रविवार को भी आधार से जुड़ा काम करवा सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे आधार से जुड़े काम के लिए आधार सेवा केंद्र, 100 फीट रोड, भागू रोड के पास, पेट्रोल पंप के सामने, बठिंडा पहुँचकर सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi