Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात

शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने नई दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस अवसर पर नंदा ने नड्डा का कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने अपने लंबे सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन से जुड़े अनेक अनुभव कर्ण नंदा के साथ साझा किए। संगठन में कार्य करने से लेकर जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।

कर्ण नंदा ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश से गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका लंबा संगठनात्मक एवं सार्वजनिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए सीख और प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि नड्डा ने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों और संगठन में कार्य करने के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया। वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कर्ण नंदा ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात सदैव आत्मीय और प्रेरणादायक रहती है। आज उनके निवास पर उनका कुशलक्षेम जानने का अवसर मिला। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए, जो मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान हैं।

नंदा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि जगत प्रकाश नड्डा सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा इसी प्रकार अपने अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहें।

Location: शिमला (शिमला)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi