Dailyhunt

CM MANN ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, कहा- हर गांव के लोगों को नौकरी का मिला मौका

पंजाब डेस्कः पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार का कामकाज लोगों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि इन चार सालों में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और लोगों के लिए काम किया।

4 साल में 65,264 सरकारी नौकरियां
सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 65,264 लोगों को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां दी गईं।उन्होंने दावा किया कि सभी नौकरियां बिना सिफारिश (recommendation) के दी गईं। किसी से पैसे (रिश्वत) नहीं लिए गए। हर गांव के लोगों को नौकरी का मौका मिला।

राघव चड्ढा के मुद्दे पर क्या बोले?
राघव चड्ढा के मामले पर सीएम मान ने कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां समय-समय पर बदलती रहती हैं। उन्होंने समझाया कि पहले कोई और नेता पार्लियामेंट्री बोर्ड का लीडर था। बाद में उन्हें (भगवंत मान) यह जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई नेता पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाएगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। गुजरात में AAP के 160 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुए हैं, इस मुद्दे पर भी बात होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जाली वोट (फर्जी वोटिंग) बन रहे हैं, इस पर संसद में आवाज उठानी चाहिए। सीएम मान ने कहा कि अगर इन मुद्दों पर कोई नहीं बोलता, तो लोगों को शक होना स्वाभाविक है।

ग्रामीण विकास पर सरकार का फोकस
सीएम भगवंत मान ने इससे पहले ग्रामीण विकास और पंचायतों को लेकर भी अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। यह कार्यक्रम "शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल" अभियान के तहत हुआ।

गांवों के विकास पर बड़ा खर्च
उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 4 साल में 3,847 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास पर खर्च किए। पिछली कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 1,883 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

किन कामों पर खर्च हुआ पैसा?

सरकार ने गांवों में कई जरूरी कामों पर पैसा लगाया, जैसे

  • पंचायत भवन बनाना
  • पुस्तकालय (लाइब्रेरी) बनाना
  • आंगनवाड़ी केंद्र तैयार करना
  • खेल के मैदान बनाना
  • गलियों और सड़कों का निर्माण

इन कामों पर करीब 1,030 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

सफाई और पानी की व्यवस्था
सीएम ने बताया कि पीने के पानी की सप्लाई।

  • साफ-सफाई
  • कचरा प्रबंधन

इन सभी कामों पर 1,336 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

खेल के मैदानों का निर्माण
उन्होंने कहा कि पंजाब में 3,000 खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। इन पर लगभग 1,166 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

होर्मुज संकट पर 60 से अधिक देशों के बीच हुईं हाई लेवल मीटिंग, भारत ने कहा- संकट का हल सिर्फ बातचीत और शांति से ही निकल सकता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi