Today Weather 7 April 2026: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के विविध रूप देखने को मिलेंगे।
NCR में तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 7 और 8 अप्रैल को मौसम सुहावना रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन दिनों तेज हवाएं चल सकती हैं और आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 9 अप्रैल को आंशिक बादल बने रहेंगे, जबकि 10 और 11 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान फिर से बढ़कर 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। राहत की बात यह है कि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फिलहाल संतोषजनक स्तर पर बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: बजरंगबली की कृपा से आज इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें अन्य राशियों का हाल
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि
राजस्थान में मौसम ने ज्यादा तीखा रूप ले लिया है। IMD ने राज्य के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को मुख्य कारण बताया जा रहा है। 7 अप्रैल से एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।
दक्षिण भारत में बिजली गिरने की संभावना
दक्षिण भारत में भी मौसम करवट ले रहा है। तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और पश्चिमी घाट के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है। चेन्नई में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जहां अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 7 अप्रैल 2026
देश में मौसम का मिला-जुला असर
देश की बात करें, तो 7 अप्रैल को मौसम का रुख मिला-जुला रहेगा। दिल्ली-NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। पश्चिमी हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में भी सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
