फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी और एनआईटी 3 में धार्मिक स्थल तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने गुस्सा जताया। रात के अंधेरे में की इस कार्रवाई को निंदनीय और शर्मनाक करार दिया।
करनी चाहिए थी लोगों से बात
विजय प्रताप ने कहा कि सरकार की किसी योजना के बीच में अगर धार्मिक स्थल आ रहे थे तो, पहले लोगों से बात करनी चाहिए थी। इस प्रकार चोरों की तरह कार्रवाई करना अनुचित है। विजय प्रताप ने मौके पर जाकर जायजा लिया और लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि रात को जब वो अपने घरों में सोये थे तो केवल धार्मिक स्थलों पर ही नहीं, बल्कि उनके घरों पर भी बुल्डोजर चल रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान नेहरू कॉलोनी के लगभग 12 मकानों को भी तोड़ दिया गया।
अपने लोगों से दुश्मनों सा व्यवहार
विजय प्रताप ने कहा कि किसी भी जगह पर सामाजिक, धार्मिक इमारत है और उस जगह पब्लिक हित में कोई योजना है तो कार्रवाई करने से पहले सरकार को लोगों से बात करनी चाहिए। लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी होती हैं, लेकिन सरकार को लोगों की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं। अपने देश में अपने लोगों से सरकार का दुश्मनों जैसा व्यवहार हो रहा है। लोगों को सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया जा रहा। अर्से से इमारत विशेष रुप से धार्मिक आस्था से जुड़े भवनों को हटाने से पहले लोगों को समय दिया जाना चाहिए।
मुख्य समस्या से नजर हटाने की कोशिश
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती। रोज महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। शहर में सफाई नहीं है। पाइन के पानी की किल्लत है। लोग भुखमरी की कगार पर हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए बीजेपी सरकार लोगों को मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह का काम करती है। लोगों को सुविधाएं इनसे दी नहीं जा रही। इन्हीं के मंत्री कह रहे हैं की जो सड़कें कांग्रेस सरकार में बनी थी, वो आज भी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की वैकल्पिक व्यवस्था किए बैगर की गई इस कार्रवाई की वो निंदा करते हैं।
-
छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी की एनकाउंटर में मौत, ये था पूरा मामला
करंट लगने से बंदर की मौत, बंदरों के कारण लंबा जाम, यातायात प्रभावित
