Dhurandhar 2 BO Day 19 Worldwide: धुरंधर: द रिवेंज यानी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है और अब भी इसकी रफ्तार जारी है।
19वें दिन की कमाई में गिरावट
तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन फिल्म ने भारत में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दिन के मुकाबले काफी कम है। इसके बावजूद कुल कलेक्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
'पुष्पा 2' से कितनी दूर?
फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कमाई 1200 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1600 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
‘Tumbbad 2’ का मुहूर्त शॉट हुआ पूरा, शुरू हो गई है साल की सबसे खौफनाक और रोमांचक फिल्म की शूटिंग
ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने के लिए 'धुरंधर 2' को अभी करीब 160 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। अगर फिल्म यह आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह टॉप 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो जाएगी। वहीं यह फिल्म दंगल के बाद 1600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। साथ ही, यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है।
फिल्म की टीम और स्टारकास्ट
'धुरंधर: द रिवेंज' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। बता दें कि तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का दमदार प्रदर्शन यह साबित करता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है।
:
