Ghaziabad Flat Fire News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि अवंतिका क्षेत्र स्थित SK होम्स सोसायटी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई।
आग लगने के बाद पूरे फ्लैट और कॉरिडोर में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची दमकल विभाग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दीं।
गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 3 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
लोगों को सीढ़ियों से सुरक्षित निकाला गया, 3 पालतू कुत्तों की मौत
इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई, लेकिन फ्लैट में घने धुएं के कारण तीन पालतू कुत्तों की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए नीचे से पहुंच का रास्ता बनाया गया और ऊपर फंसे लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से बाहर निकाला गया।
इससे पहले गौर ग्रीन एवेन्यू में लगी थी भीषण आग
वहीं, इससे पहले इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भी ऐसी ही आग की घटना सामने आ चुकी है, जिसमें कई फ्लैट प्रभावित हुए थे। जांच में वहां फायर सेफ्टी सिस्टम और रखरखाव में गंभीर कमियां पाई गई थीं।
