Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gold-Silver Price: आज कितना है सोने-चांदी का दाम? जानें 18K, 22K और 24K के रेट

Gold-Silver Price: आज कितना है सोने-चांदी का दाम? जानें 18K, 22K और 24K के रेट

Gold-Silver Prices Today: सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उथल-पुथल देखने को नहीं मिली। बता दें कि, शादी-विवाह और आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए कीमती धातुओं की मांग बनी हुई है, जबकि कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।

ऐसे में निवेशकों और खरीददारों के लिए रोजाना के रेट पर नजर रखना जरूरी हो गया है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 18 कैरेट सोना 1,17,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता और पटना समेत कई प्रमुख शहरों में भी कीमतें लगभग इसी दायरे में बनी हुई हैं।

दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने के भाव अन्य शहरों की तुलना में अधिक बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold silver price today

चांदी की कीमतों में भी स्थिरता

चांदी के बाजार में भी आज कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ और नोएडा जैसे शहरों में चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में यह कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची हुई है। 10 ग्राम चांदी का भाव अधिकांश शहरों में 2,800 रुपये और 100 ग्राम का भाव 28,000 रुपये बना हुआ है।

एक दिन पहले कैसी रही थी स्थिति?

1 जून 2026 को सर्राफा बाजार में हल्की नरमी देखने को मिली थी। उस दिन 24 कैरेट सोना करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का भाव विभिन्न बाजारों में 2.63 लाख रुपये से 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज किया गया था।

क्यों महंगा हो रहा है सोना और चांदी?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है।

दूसरी ओर, चांदी की औद्योगिक मांग तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर एनर्जी और अन्य विनिर्माण क्षेत्रों में उपयोग बढ़ने के कारण चांदी के भाव भी रिकॉर्ड स्तरों के करीब बने हुए हैं। साथ ही आयात शुल्क और वैश्विक आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का असर भी घरेलू बाजार में कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें…

Share Market Update:शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी, चौथे दिन भी फिसले Sensex-Nifty

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

सोना या चांदी खरीदने से पहले संबंधित शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। इसके अलावा हॉलमार्किंग, मेकिंग चार्ज और जीएसटी जैसी अतिरिक्त लागतों को भी ध्यान में रखें। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi