Dailyhunt
'Golmaal 5' को लेकर बड़ा अपडेट: फिल्म में Deepika Padukone की हुई एंट्री; 'सिंघम अगेन' के रोल से होगा ये तगड़ा कनेक्शन

'Golmaal 5' को लेकर बड़ा अपडेट: फिल्म में Deepika Padukone की हुई एंट्री; 'सिंघम अगेन' के रोल से होगा ये तगड़ा कनेक्शन

'Golmaal 5' Movie Update: निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म गोलमाल 5 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

बता दें कि पहले से ही इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे कलाकारों की वापसी की खबर है। वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार के शामिल होने की चर्चाओं ने फिल्म को लेकर बज और तेज कर दिया है।

दीपिका पादुकोण के कैमियो की चर्चा

सूत्रों का अनुसार दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी, लेकिन उनका किरदार कहानी में अहम भूमिका निभा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका फिल्म में इंस्पेक्टर शक्ति शेट्टी का रोल निभा सकती हैं, जिसे उन्होंने सिंघम अगेन में निभाया था। अगर ऐसा होता है, तो यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स और 'गोलमाल' सीरीज के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन बना सकता है।

कहानी में होगा ट्विस्ट?
चर्चा है कि फिल्म में दीपिका का किरदार एक मिशन पर होगा, जिसमें वह अक्षय कुमार के किरदार का पीछा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि क्लाइमैक्स में उनकी एंट्री होगी और वह अजय देवगन की टीम के साथ मिलकर अक्षय के किरदार को पकड़ेंगी।

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 6, दमदार बैटरी और AI फीचर्स से है लैस

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों को सिर्फ अटकलें ही माना जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi