Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

हादसा : गोवंश से भरे वाहन के पास खड़े पुलिस जवान की मौत, एएसआई गंभीर

Policeman standing near vehicle carrying cattle dies : नूंह। तावडू क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह पुलिस कार्रवाई के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस टीम को टक्कर मार दी।

हादसे में पुलिस के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

कब्जे में लिया था गोवंश से भरा वाहन

दोनों गोवंश से भरे वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई में जुटे थे। पुनहाना सीआईए की टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले जाना शुरू किया। इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। बताया जाता है कि उस समय पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद थे। इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे खराब वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टायर के नीचे आ गया था गिरीश

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए।हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल एएसआई मुकेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अधिगृहीत जमीन का मुआवजा बढ़ाने के लिए टावर पर किसान

नया मकान : पहले दिन हवन, दूसरे दिन फायरिंग, जानें क्या रही रंजिश

प्रॉपर्टी टैक्स पर राहत, 31 अगस्त तक जमा करने पर ब्याज कम

मानसून का बदला मिजाज, जलवायु परिवर्तन बना बड़ी वजह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi