Dailyhunt

Hanuman Jayanti पर खास नजारा, Shaktimaan ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

नुमान जन्मोत्सव पर कई फिल्म के ट्रेलर से लेकर नए भक्ति गीत रिलीज किए जा रहे हैं, लेकिन टीवी के सुपरमैन कहे जाने वाले शक्तिमान ने फैंस को नया तोहफा दिया।

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मुकेश खन्ना ने अपनी आवाज में हनुमान चालीसा रिकॉर्ड किया।

अभिनेता की दमदार आवाज के साथ रिकॉर्ड की गई हनुमान चालीसा बेहतरीन है, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा वीडियो की हो रही है।

दरअसल, पहली बार मुकेश खन्ना ने अपनी आवाज में हनुमान चालीसा रिकॉर्ड की है, लेकिन वो वीडियो में अभिनेता बनकर नहीं, बल्कि शक्तिमान बनकर बालाजी का आशीर्वाद ले रहे हैं। एआई के जरिए बनाई गई वीडियो में अभिनेता शक्तिमान की पोशाक में हवा में उड़ रहे हैं और पवनपुत्र के विशाल हाथ में बैठते दिख रहे हैं। वीडियो देखने में बहुत प्यारा है और यूजर्स भी इसे दो सुपरमैन का मिलन बता रहे हैं। जबकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि क्या शक्तिमान खुद की तुलना हनुमान जी से कर रहे हैं?

https://dainiksaveratimes.com/entertainment/b-town-divas-slay-the-red-lip-trend/

मुकेश खन्ना ने वीडियो को हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी को भेंट की है। एक भक्त की तरह मुकेश खन्ना भी अपने आराध्य को उनके जन्मोत्सव पर कुछ देना चाहते हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर कर लिखा, “कई लोग मुझसे कहते हैं, ‘शक्तिमान, आपने सुपरमैन से कॉपी की। मैं उनसे कहता हूं कि सुपरमैन ने हनुमान से कॉपी की। हनुमान जी हमारे देश के सबसे पहले सुपर हीरो हैं और सुपर हीरोज तब पैदा ही नहीं हुए थे।”

उन्होंने लिखा, “आज देश हनुमान जयंती मना रहा है। मैं इसे जयंती नहीं, हनुमान जन्मोत्सव कहूंगा, क्योंकि वो अमर हैं। मैंने शक्तिमान और आर्यमान के साथ मिलकर उनके साथ उनका यह जन्म दिवस मनाया है। आप भी इसका आनंद उठाइए।”

मुकेश खन्ना की आवाज में हनुमान चालीसा खूब पसंद की जा रही है। वहीं कुछ लोगों को महाभारत के भीष्म पितामह की याद आ गई। अभिनेता ने यह रोल 30 साल की उम्र में निभाया था और उनकी भारी आवाज और कद-काठी ने किरदार में जान डाल दी थी।

‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने बदली स्ट्रेटेजी, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के 16 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi