करनाल। करनाल और आसपास के जिलों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब दिल्ली तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक होने जा रहा है।
करनाल तक मेट्रो लाइन का प्रस्ताव
दिल्ली करनाल कॉरिडोर का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के तहत दिल्ली-करनाल कॉरिडोर परियोजना पर काम शुरू हो चुका है, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
दिल्ली से करनाल को जोड़ने के लिए प्रस्तावित मेट्रो/रैपिड रेल कॉरिडोर राजधानी से शुरू होकर हरियाणा तक पहुंचेगा। इस परियोजना की शुरुआत दिल्ली के सराय कालेखां से होगी और यह करनाल के बलड़ी बाईपास तक विकसित किया जाएगा। Delhi to Karnal Metro Corridor
136 किलोमीटर लंबा होगा कॉरिडोर
इस कनेक्टिविटी के शुरू होने के बाद हरियाणा के प्रमुख जिले-सोनीपत, पानीपत और करनाल-के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों के लिए दिल्ली तक पहुंचना न केवल आसान होगा, बल्कि सफर का समय भी काफी कम हो जाएगा। करीब 136 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में लगभग 36 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में और बाकी हरियाणा में होगा। परियोजना के तहत मिट्टी की जांच (सॉइल टेस्टिंग) का काम शुरू हो चुका है। Delhi to Karnal Metro Corridor
मिट्टी की जांच का काम शुरू
delhi-to-karnal-metro-corridorइसके लिए मिट्टी की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है करनाल से शुरू होकर यह दिल्ली की तरफ जा रहा है जहां हर 100 मीटर की दूरी से मिट्टी निकालकर वह जांच के लिए भेजी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस रूट पर कुल 17 स्टेशन प्रस्तावित हैं-जिनमें से 11 हरियाणा और 6 दिल्ली में बनाए जाएंगे।
4 घंटे का सफर घटकर 90 मिनट
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 35,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह कॉरिडोर हरियाणा के उत्तरी जिलों के लाखों दैनिक यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। वर्तमान में करनाल से दिल्ली का सफर जाम और ट्रैफिक के कारण 3 से 4 घंटे तक लग जाता है। लेकिन इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद यही दूरी मात्र 90 मिनट में तय की जा सकेगी, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। Delhi to Karnal Metro Corridor
ट्रैफिक और प्रदूषण होगा कम
यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) के समानांतर विकसित किया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा, ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और प्रदूषण स्तर भी घटेगा। इस परियोजना से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई गति मिलेगी। करनाल और आसपास के क्षेत्रों का दिल्ली से बेहतर कनेक्शन पूरे इलाके के विकास को नई दिशा देगा। Delhi to Karnal Metro Corridor
सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

