Dailyhunt

Haryana News : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

म्बाला। (Haryana News) अब प्रदेश में आशियाने का सपना देखना अब महंगा हो गया है। इसका कारण नए कलेक्टर रेट लागू होना है। ये दाम प्रदेश की 14 तहसीलों और उप तहसीलों पर आज से लागू हो गए हैं।

ये बढ़ोतरी 11,947 क्षेत्रों में 75 फीसदी तक कलेक्टर रेट में की गई है।

गुरुग्राम में 45 फीसदी बढ़ोतरी

अगर बात करें एनसीआर में लगने वाले गुरुग्राम की तो यहां के सेक्टर-28 में रिहायशी संपत्ति बीते साल 30 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 93,080 रुपये प्रति वर्ग हो गई थी। अब 45 फीसदी बढ़ोतरी से इसकी कीमत 1,34,944 रुपये वर्ग गज हो जाएगी। इसी तरह बहादुरगढ़ में टीचर कॉलोनी, रणजीत कॉलोनी, भगवान कॉलोनी में रेटों ने गति पकड. ली है।

दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इस्माइलाबाद में

जीटी बेल्ट के महत्वपूर्ण शहर पानीपत में जीटी रोड पर करनाल की तरफ करीब 60 से 75 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। करनाल रोड पर सर्वाधिक प्रति वर्ग गज 17 हजार की बढ़ोतरी हुई है। कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा इस्माइलाबाद में 75 फीसदी तक रेट बढ़े हैं। करनाल में 75 फीसदी तक रेट बढ़ाए गए हैं। अंबाला के सेक्टरों में रिहायशी व व्यावसायिक भूमि के रेट 75 फीसदी तक बढ़ोतरी है। इस संबंध में हरियाणा राजस्व विभाग की सचिव हेमा शर्मा का कहना है कि पोर्टल पर नए कलेक्टर रेट अपडेट करने का काम जारी है। नए रेट बुधवार से लागू होंगे।

पिछले वर्ष भी बढ़े थे रेट

साल 2025 में एक अगस्त को कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी हुई थी। नौ माह बाद फिर से कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी के पीछे सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने तर्क दिया है कि सभी क्षेत्रों की 50 फीसदी रजिस्ट्रियों का विश्लेषण होना है। राजस्व विभाग की माने तो कलेक्टर रेट में संशोधन एक फार्मूला आधारित है।

देश में बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक आंधी; बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi