चंडीगढ़। हरियाणा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेसी विधायकों की ओर से कठित रूप से की गई क्रॉस वोटिंग पर कार्रवाई होना निश्चित है। जांच कमेटी ने इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर ली है।
इससे पांच विधायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
दो विधायकों ने नहीं दिया जवाब
इस संबंध में आलाकमान ने पांचों विधायकों को नोटिस जारी किया था। इनमें से दो विधायकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जबकि तीन ने आरोपों के सही होने से इनकार कर दिया है। अनुशासन समिति ने सभी पक्षों को सुनकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अब हाईकमान को भेजा जाएगा।
तीन विधायकों ने आरोपों को नकारा
इस क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। इस मामले में पार्टी की अनुशासन समिति ने चंडीगढ़ में बैठक कर पांच विधायकों के खिलाफ शिकायतों पर चर्चा की। अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने बताया कि जिन पांच विधायकों को नोटिस जारी किए थे, उनमें से दो मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। बाकी तीन विधायकों ने जवाब जमा करते हुए आरोपों से इनकार किया है।
वरिष्ठ नेताओं से हो चुकी चर्चा
मलिक ने कहा कि इस मामले पर विपक्ष के नेता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की गई है। उन्होंने यह साफ किया कि समिति की आंतरिक चर्चा या निष्कर्ष को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। पूरी रिपोर्ट और सिफारिशें कल पार्टी हाईकमान को भेजी जाएंगी। यदि बात करें सूत्रों की तो अनुशासन समिति अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। इस मामले में कांग्रेस की विधायक शैली चौधरी और रेनू बाला भी समिति के सामने पेश हुईं। दोनों ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है और जवाब दे दिया है।
16 मार्च को हुए थे चुनाव
बताते चलें कि 16 मार्च को हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों मोहम्मद इजराइल, मोहम्मद इलियास, शैल्ली चौधरी, रेनू बाला और जरनैल सिंह पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे. इसके बाद पार्टी ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब सबकी नजर पार्टी हाईकमान के फैसले पर है, जो तय करेगा कि इन विधायकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां
